Monday, March 2, 2020

Aadhaar Card सेंटर की फ्रेंचाइजी लेने का ये है तरीका, ऐसे कर सकते हैं बढ़िया कमाई

How to get aadhaar franchise

How to get Aadhaar Franchise : यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI आधार कार्ड जारी करती है। आधार में नागरिकों को अलग-अलग 12 अंकों को यूनिक नंबर दिया जाता है। 

आधार का इस्तेमाल आज बच्चों के स्कूल में एडमिशन से लेकर राशन हासिल करने तक के लिए हो रहा है। Aadhaar की इसी जरूरत को देखते हुए यूआईडीएआई लोगों तक आसानी से ज्यादा से ज्यादा सेवाएं पहुंचे इसके लिए लिए फ्रेंचाइजी खोलने की भी अनुमति देता है।

एक समय था जब लोगों को आधार में कोई भी अपडेट करवाने के लिए किसी भी समस्कया का सामना नहीं करना पड़ता था और लोग आसानी से किसी भी जगह अपना अपडेट करवा लिया करते थे लेकिन बीच में कुछ अनियमितताओं के चलते UIDAI ने इस पर रोक लगा दी।

जिसके चलते अब लोग मात्र अधिकृत जगहों पर ही अपना आधार अपडेट करवा सकते हैं। हालाँकि सरकार ने अब कुछ गाइडलाइंस के साथ Individual लोगों को पुन आधार अपडेट करने की अनुमति दे दी है लेकिन उसका एक Process है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

 Aadhaar फ्रेंचाइजी को खोलकर कोई भी अच्छी खासी कमाई कर सकता है। Aadhaar में अपडेट करवाना हो या फिर नए आधार कार्ड के लिए अप्लाई करना हो। आधार फ्रेंचाइजी लेकर खुद का Aadhaar सेंटर खोलकर आप इन सेवाओं को मुहैया करवाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

इन केंद्रों पर प्रति कार्ड 25 से 35 रुपए लिए जा सकते हैं। अब सवाल यह है कि कैसे फ्रेंचाइजी हासिल की जाती है और इसका पूरा प्रॉसेस क्या है। दरअसल फ्रेंचाइजी के लिए आवेदक को एग्जाम देना होता है।

ये एग्जाम ऑनलाइन होता है जिसे यूआईडीएआई लेती है। ये एग्जाम यूआईडीएआई सर्टिफिकेशन के लिए होता है। अगर आप एग्जाम में पास हो जाते हैं तो फिर आपको आधार एनरॉलमेंट और बायोमीट्रिक का सत्यापन करने के लिए पात्र करार दिया जाता है।

इसके बाद अगर आप चाहते हैं कि आपको जो फ्रेंचाइजी मिली है उसको केंद्र द्वारा मान्यता प्राप्त सेंटर के रूप में तब्दील किया जाए तो आपको कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए आपको सीएससी वेबसाइट पर जाकर पात्रता फॉर्म जमा करना होता है।

CSC Registration पर अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इसके लिए आपको सीएससी की वेबसाइट पर जाकर ‘Interested to become a CSC’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद CSC registration पर क्लिक कर आधार नंबर दर्ज करना होगा। इतना करते ही आपको ऑथेंटिकेशन का विकल्प मिलेगा और फिर ‘Proceed’ पर क्लि करना होगा।

अब ‘OTP’ पर क्लिक कर ओटीपी जनरेट करें। इस पूरे प्रॉसेस को करने के बाद आपको आधार फ्रेंचाइजी हासिल हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment